निबंध से
प्रश्न 1. पाठ में ऐसा क्यों कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरुआत हुई?
उत्तर- पाठ में ऐसा इसलिए कहा गया है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरूआत हुई क्योंकि अक्षरों के आने बाद ही मानव सभ्यता का इतिहास का आरम्भ हुआ। अक्षरों के खोज के बाद ही मानव ने इतिहास को लिखना शुरू किया और मानव के द्वारा पाए गए अक्षरों के इन्ही ज्ञान ने उन्हें सभ्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अक्षरों के खोज से पहले मानव सभ्यता का कोई लिखित इतिहास नहीं मिलता था, इसीलिए कहा जाता है कि किसी भी देश या कौम का इतिहास तब से शुरू होता है जबसे आदमी के लिखे हुए लेख मिलने लग जाते है।
प्रश्न 2. अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो।
उत्तर- अक्षरों की खोज का शुरुआत लगभग छह हज़ार वर्ष पहले शुरू हुई। इसके पहले मानव अपने विचारों को जानवर या पशु-पक्षियों के चित्रों द्वारा व्यक्त करते थे, इनके अलावा उनके पास कोई साधन नहीं था। धीरे-धीरे इन चित्र-संकेंतों का स्थान भाव-संकेतों ने ले लिया। इससे उन्होंने और अच्छी तरह अपने विचारों व भावों को मानव, सूर्य-चन्द्रमा व देवी देवताओं के रूप में दर्शाना आरम्भ किया। इस तरह अनेक भाव-संकेत अस्तित्व में आए, फिर काफी बाद में मानव ने अक्षरों की खोज की।
प्रश्न 3. अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था?
उत्तर- अक्षरों के ज्ञान से पहले मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए पशु-पक्षियों, आदमियों तथा अन्य वस्तुओं के चित्रों का सहारा लेता था।
निबंध से आगे
प्रश्न 1. अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि के महत्त्व के बारे में जितना जानते हो, लिखो।
उत्तर- जिस प्रकार मानव के लिए अक्षर महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार ध्वनि भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम अक्षरों के बिना लिख नहीं सकते और ध्वनि के बिना तो बोलने की कल्पना भी नहीं कर सकते। हमलोग अपने विचारों को दूसरे तक पहुँचाने के लिए ध्वनि का ज्यादा उपयोग करते है। इसी प्रकार दोनों ही मानव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रश्न 2. मौखिक भाषा का जीवन में क्या महत्त्व होता है? इस पर शिक्षक के साथ कक्षा में बातचीत करो।
उत्तर- छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 3. हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी-न-किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है, लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है, क्यों? पता करो और शिक्षक को बताओ।
उत्तर– यह सत्य है कि जब भी कोई वैज्ञानिक वस्तु का आविष्कार होता है तो किसी न किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है, परन्तु अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है क्योंकि इसके खोज में सम्पूर्ण मानव जाति का योगदान है। इसकी खोज किसी एक मानव ने नहीं किया बल्कि पुरे मानव जाति के वर्षो के प्रयास के बाद इसकी खोज सफल हुई।
प्रश्न 4. एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओं को एक ही लिपि में लिखा जा सकता है। नीचे एक ही बात को अलग-अलग भाषाओं में लिखा गया है। इन्हें ध्यान से देखो और इनमें दिए गए वर्गों की मदद से कोई नया शब्द बनाने की कोशिश करो
उत्तर– छात्र स्वयं करें।
भाषा की बात
प्रश्न 1. अनादि काल में रेखांकित शब्द का अर्थ है जिसकी कोई शुरु आत या आदि न हो। यह शब्द मूल शब्द के शुरू में कुछ जोड़ने से बना है। इसे उपसर्ग कहते हैं। इन उपसर्गों को अलग करके मूल शब्दों को लिखकर उनका अर्थ समझो-
असफल ………. अदृश्य …………
अनुचित ………. अनावश्यक ………
अपरिचित ……….. अनिच्छा …………
उत्तर–
शब्द | उपसर्ग |
असफल | अ |
अनुचित | अन् |
अपरिचित | अ |
अदृश्य | अ |
अनावश्यक | अन् |
अनिच्छा | अन् |
मूल शब्द के अर्थ।
मूल शब्द अर्थ
सफल – कामयाब
उचित – ठीक, सही
परिचित – जानकार
दृश्य – जो दिखाई दे
आवश्यक – जरुरी
इच्छा – चाह
प्रश्न 2. वैसे तो संख्याएँ संज्ञा होती हैं पर कभी-कभी ये विशेषण का काम भी करती हैं, जैसे नीचे लिखे वाक्य में-
- हमारी धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।
- कोई दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया।
इन वाक्यों में रेखांकित अंश ‘साल’ संज्ञा के बारे में विशेष जानकारी दे रहे हैं, इसलिए संख्यावाचक विशेषण हैं। संख्यावाचक विशेषण का इस्तेमाल उन्हीं चीजों के लिए होता है जिन्हें गिना जा सके, जैसे– चार संतरे, पाँच बच्चे, तीन शहर आदि। पर यदि किसी चीज़ को गिना नहीं जा सकती तो उसके साथ संख्या वाले शब्दों के अलावा मापतोल आदि के शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है-
- तीन जग पानी
- एक किलो चीनी
यहाँ रेखांकित हिस्से परिमाणवाचक विशेषण हैं, क्योंकि इनका संबंध मापतोल से है। अब आगे लिखे हुए को पढ़ो। खाली स्थानों में बाक्स में दिए गए मापतोल के उचित शब्द छाँटकर लिखो।
प्याला, कटोरी, एकड़, मीटर, लीटर, किलो, ट्रक, चम्मच
- तीन ………….. खीर
- दो …………. जमीन
- छह ………….. कपड़ा
- एक …………. रेत
- दो …………… कॉफ़ी
- पाँच …………… बाजरा
- एक ………….. दूध
- तीन ………….. तेल
उत्तर
- तीन कटोरी खीर
- दो एकड़ जमीन
- छह मीटर कपड़ा
- दो कप कॉफ़ी
- एक ट्रक रेत
- पाँच किलो बाजरा
- एक लीटर दूध
- तीन चम्मच तेल