कहानी से
प्रश्न 1. छोटू का परिवार कहाँ रहता था?
उत्तर- छोटू का परिवार मंगल ग्रह पर भूमिगत बनी एक कॉलोनी में रहता था।
प्रश्न 2. छोटू को सुरंग में जाने की इजाज़त क्यों नहीं थी? पाठ के आधार पर लिखो।
उत्तर- छोटू या किसी भी अन्य व्यक्ति को उस सुरंग में जाने का इज़ाजत नहीं था। वहां के माहौल में आम आदमी जी नहीं सकता था। वहां जाने के लिए खास किस्म के स्पेस-सूट जिससे ऑक्सीजन मिलता हो , जूता जिससे वहां के जमीं पे चलना मुमकिन हो सके , विशेष प्रकार का प्रशिक्षण , की आवश्यक्ता थी। वहां वही इंसान जा सकता जिसके पास सिक्योरिटी पास हो तथा ये सभी सामान उपलब्ध हो। इसके अलावा सुरंग में कई तरह के यंत्र लगे हुए थे। वहाँ केवल उन यंत्रों की देखभाल का काम करने वाले लोग जा पाते थे।
प्रश्न 3. कंट्रोल रूम में जाकर छोटू ने क्या देखा और वहाँ उसने क्या हरकत की?
उत्तर- छोटू जब कंट्रोल रूम गया तो उसने अंतरिक्ष यान देखा जो मंगल ग्रह पर उतरा हुआ था जिसे देख कर सभी लोग परेशान थे। जब सबका ध्यान स्क्रीन पर था तो छोटू का पूरा ध्यान कॉन्सोल-पैनल पर था, जिस पर कई बटन लगे हुए थे। उसकी इच्छा थी कि वो उस बटन को दाब सके, वह अपनी इच्छा को रोक नहीं पाया और उसने बटन दबाने की हरकत कर दी।
प्रश्न 4. इस कहानी के अनुसार मंगल ग्रह पर कभी आम जन-जीवन था। वह सब नष्ट कैसे हो गया? इसे लिखो-
उत्तर- एक वक़्त था जब मंगल ग्रह पर आम जन – जीवन हुआ करता था। बिना किसी भी तरह के यन्त्र या पोशाक की मदद से लोग आराम से रहते थे। वहां बहुत तरह के जीव भी रहते थे। धीरे-धीरे वहां के वातावरण में परिवर्तन में आने लगा जिसके वजह से एक के बाद एक जीव सब मरने लगे। वहाँ का सारा जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया। तब लोग अपने तकनीकी ज्ञान के आधार पर जमीन के नीचे घर बना लिया और वही रहने लगे।
प्रश्न 5. कहानी में अंतरिक्ष यान को किसने भेजा था और क्यों?
उत्तर- इस कहानी में अंतरिक्ष यान को पृथ्वी की एक अंतरिक्ष वैज्ञानिक संस्था नासा (नेशनल एअरोनोटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन) ने भेजा था। वह मंगल की मिट्टी के नमूनों को एकत्र करके पृथ्वी पर जांच के लिए मंगवाना चाहते थे, ताकि वह पता लगा सके की वहां भी जीवों का अस्तित्व है या नहीं।
प्रश्न 6. नंबर एक, नंबर दो और नंबर तीन, अजनबी से निबटने के कौन तरीके सुझाते हैं और क्यों ?
उत्तर- छात्र स्वयं करे।
कहानी से आगे
प्रश्न 1.
(क) दिलीप एम. साल्वी
(ख) जयंत विष्णु नार्लीकर
(ग) आइज़क ऐसीमोव
(घ) आर्थर क्लार्क
ऊपर दिए गए लेखकों की अंतरिक्ष संबंधी कहानियाँ इकट्ठी करके पढ़ो और एक-दूसरे को सुनाओ। इन कहानियों में कल्पना क्या है और सच क्या है, इसे समझने की कोशिश करो। कुछ ऐसी कहानियाँ छाँटकर निकालो, जो आगे चलकर सच साबित हुई हैं।
उत्तर- छात्र स्वयं करे।
प्रश्न 2. इस पाठ में अंतरिक्ष यान अजनबी बनकर आता है।’अजनबी’ शब्द सोचो? इंसान भी कई बार अजनबी माना जाता है और कोई जगह या शहर भी। क्या तुम्हारी मुलाकात ऐसे किसी अजनबी से हुई है? नए स्कूल का पहला अनुभव कैसा था? क्या उसे भी अजनबी कहोगे? अगर हाँ तो ‘अजनबीपन’ दूर कैसे हुआ? इस पर सोचकर कुछ लिखो।
उत्तर- छात्र स्वयं करे।
भाषा की बात
प्रश्न 1. ‘वार्तालाप’ शब्द वार्ता + आलाप के योग्य से बना है। यहाँ वार्ता के अंत का ‘आ’ और ‘आलाप’ के आरंभ का ‘आ’ मिलने से जो परिवर्तन हुआ है, उसे संधि कहते हैं। नीचे लिखे कुछ शब्दों में किन शब्दों की संधि है-
शिष्टाचार श्रद्धांजलि दिनांक उत्तरांचल सूर्यास्त अल्पाहार
उत्तर
- शिष्टाचार = शिष्ट + आचार
- श्रद्धांजलि = श्रद्धा + अंजलि
- दिनांक = दिन + अंक
- उत्तरांचल = उत्तर् + अंचल
- सूर्यास्त = सूर्य + अस्त
- अल्पाहार = अल्प + आहार
प्रश्न 2. कार्ड उठाते ही दरवाजा बंद हुआ।
यह बात हम इस तरीके से भी कह सकते हैं जैसे ही कार्ड उठाया, दरवाज़ा बंद हो गया।
ध्यान दो कि दोनों वाक्यों में क्या अंतर है। ऐसे वाक्यों के तीन जोड़े आप स्वयं सोचकर लिखो।
उत्तर-
(क) भास्कर के आते ही मैंने चौमिन खाना बंद कर दिया।
जैसे ही भास्कर आया, मैं चौमिन खाना बंद कर दी।
(ख) पुलिस के आते ही चोर भाग गया।
जैसे ही पुलिस आया, चोर भाग गया।
(ग) कॉलेज पहुँचते ही बिजली चली गयी।
जैसे ही कॉलेज पहुंची, बिजली चली गयी।
प्रश्न 3.
छोटू ने चारों तरफ़ नज़र दौड़ाई।
छोटू ने चारों तरफ़ देखा।
उपर्युक्त वाक्यों में समानता होते हुए भी अंतर है। मुहावरे वाक्यों को विशिष्ट अर्थ देते हैं। ऐसा ही मुहावरा पहली पंक्ति में दिखाई देता है। नीचे दिए गए वाक्यांशों में नज़र’ के साथ अलग-अलग क्रियाओं का प्रयोग हुआ है, जिनसे मुहावरे बने हैं। इनके प्रयोग से वाक्य बनाओ।
नजर पड़ना नज़र रखना नज़र आना नज़रें नीची होना
उत्तर-
(क) नजर पड़ना- कॉलेज में अचानक मेरी नज़र भास्कर पर पड़ी।
(ख) नज़र रखना- परीक्षा में शिक्षक सभी छात्र पर नज़र रखते है।
(ग) नज़र आना- मेरी आँखों से आजकल साफ साफ नज़र नहीं आता है।
(घ) नज़रें नीची होना- राम के करतूत से उसके पिता की नज़रें निचे हो गईं।
प्रश्न 4. नीचे एक ही शब्द के दो रूप दिए गए हैं। एक संज्ञा है और दूसरा विशेषण है। वाक्य बनाकर समझो और बताओ कि इनमें से कौन से शब्द संज्ञा हैं और कौन से विशेषण।
आकर्षक – आकर्षण
प्रेरणा – प्रेरक
प्रभाव – प्रभावशाली
प्रतिभाशाली – प्रतिभा
उत्तर-
(क) आकर्षक (विशेषण)- भास्कर का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक है।
आकर्षण (संज्ञा)- इस तसवीर में आकर्षण नहीं है।
(ख ) प्रभाव (संज्ञा)- किसी भी प्रकार के युद्ध का प्राभव विनाशकारी होता है।
प्रभावशाली (विशेषण)- भास्कर ने प्रभावशाली भाषण दिया
(ग ) प्रेरणा (संज्ञा)- भास्कर के मेहनत से हमें प्रेरणा मिलती हैं।
प्रेरक (विशेषण)- मेरे पास एक प्रेरक कथा वाली पुस्तक है।
(घ ) प्रतिभाशाली (विशेषण)- भास्कर प्रतिभाशाली है।
प्रतिभा (संज्ञा)- भास्कर में प्रतिभा है।